खाने के बाद भी मुझे भूख क्यों लग रही है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:00

बार-बार लगती है भूख तो शरीर में है इन चीजों की कमी

 सुबह पेट भर नाश्ता करने के बाद भी कुछ लोगों को फिर से भूख लगने लगती है। पेट की भूख को शांत करने के लिए उस समय आप कुछ हल्का फुलका खा लेते हैं। उसको खाने के आधे घंटे के बाद फिर एेसा लगता है मानो जैसे की कुछ खाया ही न हो। भूख लगना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा भूख लगना किसी बीमारी का कारण भी हो सकता है।

इसके कारणों को पहचाने की बजाय कुछ लोग ओवर ईटिंग करने लगते हैं जिससे पांचन तंत्र कमजोर होने लगता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट खाली लगता है तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें। इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश करें। आज हम आपको बार-बार भूख लगने के उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रात भर कमर का दर्द सोने नहीं देता तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

1. प्रोटीन और फाइबर की कमी के कारण

भोजन मे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा सही होनी चाहिए। खाने में इनकी कमी से व्यक्ति का पेट नहीं भरता और हर समय भूखे होने का अहसास होता रहता है। प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट भरा- भरा लगाता है। 

2. कैलोरी की कमी

शरीर को कार्य करने के लिए संपूर्ण आहार की आवश्यकता होती है। कम कैलरी वाले भोजन का सेवन करने से ज्यादा भूख लगती है। हर पल एेसा लगता है जैसे खाना नहीं खाया। इस समस्या से राहत पाने के लिए कैलरी से भरपूर भोजन खाएं।

3. पूरी नींद न लेना

हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी होता है। एेसा करने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार- बार भूख भी नहीं लगती । शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद लें।

4. सुबह नाश्ता न करना

कुछ लोग सुबह का खाना नहीं खाते। इससे शरीर को बहुत सी समस्याओं का सामना करने के साथ ही हर वक्त भूखे होने का अहसास होता है। अगर आप अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त वस्तुओं को शामिल करती हैं तो बार-बार भूख लगने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा।

5. जल्दी-जल्दी खाना

कुछ लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से यह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। एेसे में बहुत जरूर है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं ताकि इसको पचने में कोई समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा उतनी ही भूख कम लगेगी।

 वजन कम करने में मददगार हो सकता है सिरका!

6. अन्य समस्या के कारण

डायबिटीज जैसी बीमारी भी बार- बार भूख लगने का कारण हो सकती है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा और हर घंटे बाद भूख लगती है तो एक बार डॉक्टर से जरूर जा कर मिलें। 

7. कम मात्रा में पानी पीना

कम मात्रा में पानी पीने से त्वचा और बालों को नुकसान होने के साथ ही पाचन तंत्र भी कमजोर होता है। एक दिन में कम से कम 7 गिलास पानी के जरूर पीने चाहिए। कम पानी पीने से बॉडी डिहाईड्रेट हो जाती है और समझ नहीं आता कि हमें क्या हुआ है। इसे साथ ही बार- बार भूख लगती है। सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

8. तनाव 

कई बार जरूर से ज्यादा तनाव लेने के कारण भी भूख लगने लगती है। इससे बचने के लिए जीतना हो सके उतनी कम चिंता करनी चाहिए। तनाव को कम करने के लिए सुबह- शाम योगा करें। 

9. पेट के कीड़े

कई बार अत्यधिक भूख लगना इस ओर भी संकेत करता है कि आपके पेट में कीड़े हो। कीड़े शरीर से आवश्यक पोषक तत्व ले लेते है जिसके कारण पेट खाली लगता है।

10. गर्भावस्था

इस समय महिला को पहले की अपेक्षा ज्यादा भूख लगती है। एेसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस समय गर्भ में पल रहे बच्चों को वही खाना लगता है जो उसकी मां खाती है। इसी कारण से गर्भावस्था में बार-बार भूख लगती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info